राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई और ओले गिरे. दिल्ली में चार दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने बताया कि दिन में भी बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है.
...