⚡पंजाब में तेज गति और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को दी जाएगी अनोखी सजा, पकड़े जाने पर करना होगा ब्लड डोनेट
By Bhasha
पंजाब में तय गति सीमा से तेज वाहन चलाते या शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर आरोपी को अब जुर्माने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान देना होगा या अस्पतालों में समाज सेवा करनी होगी या फिर रक्त दान करना होगा.