⚡पंजाब विधायक खरीद आरोप: शिअद ने आप विधायकों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच करने को कहा
By Bhasha
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस से आग्रह किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के उन विधायकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए जाएं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर, 25 करोड़ रुपये लेने और पार्टी बदलने का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया था.