⚡पंजाब सरकार ने स्कूलों में रोजाना कम से कम 10 हजार कोविड-19 जांच के आदेश दिए
By Bhasha
पंजाब सरकार ने बुधवार को आदेश दिया कि राज्य के स्कूलों में रोजाना कम से कम 10 हजार नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाए. सरकार का यह आदेश गत दो दिन में कम से कम 26 विद्यार्थियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है.