⚡पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन
By Bhasha
पंजाब और हरियाणा के किसानों ने पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दोनों राज्यों में अनेक जगहों पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किए. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन का आह्वान किया था.