अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन ने कहा कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह और उससे जुड़े उत्सव बहुत हद तक ऑनलाइन सम्मेलन की तरह होंगे. उन्होंने कहा कि इस बार शपथ ग्रहरण समारोह छोटे पैमाने पर आयोजित होगा जबकि सामान्य दिनों में इस समारोह को देखने के लिए लाखों लोग कैपिटल हिल पर जमा होते हैं.
...