राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति कोविंद और (देश की) प्रथम महिला सविता कोविंद ने पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई.
...