⚡ओटीटी प्लेटफॉर्म पर परोसी जा रही अश्लील सामग्री पर सेंसर होना चाहिए: सीएम शिवराज सिंह चौहान
By Bhasha
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही अश्लील सामग्री पर सेंसर होना चाहिए और केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है।