⚡मुंबई में पुलिस ने चूहों द्वारा 'चुराए' गए आभूषण बरामद किए
By Bhasha
मुंबई में पुलिस ने चूहों के एक बिल से सोने के आभूषणों से भरा एक खोया हुआ बैग बरामद किया है. जिन चार पैरों वाले चोरों ने इसे 'चुराया' था, वे शायद चमकदार धातु की तुलना में मुंबई के पसंदीदा नाश्ते वड़ा-पाव में अधिक रुचि रखते थे.