⚡पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपये तक घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया: अध्यक्ष राहुल गांधी
By Bhasha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को देखते हुए देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर घट सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया।