⚡लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है :प्रियंका
By Bhasha
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से देश में राजनीति के मूल्य बदल गए हैं और लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।