⚡पंढरपुर गलियारे को सभी हितधारकों से परामर्श के बाद विकसित किया जाएगा- CM एकनाथ शिंदे
By Bhasha
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को विधान परिषद को बताया कि काशी विश्वनाथ गलियारे की तर्ज पर पंढरपुर के भगवान विठ्ठल मंदिर से लगे मौजूदा गलियारे को विकसित करने के लिए राज्य सरकार सभी हितधारकों से परामर्श करेगी.