पाकिस्तान ने भारतीय मिशन प्रभारी को विदेश मंत्रालय तलब कर अवगत कराया कि पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पास करतारपुर साहिब समेत देश में सभी गुरुद्वारों में धार्मिक परंपरा के पालन की जिम्मेदारी बनी रहेगी. सिख संस्था से लेकर एक अलग ट्रस्ट को सौंपने के पाकिस्तान के फैसले को अत्यंत निंदनीय बताते हुए भारत ने कहा था कि यह सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है.
...