⚡MP: इंदौर में दो यात्री बसों की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत,41 लोग घायल
By Bhasha
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गाड़ी आगे निकालने की होड़ में बृहस्पतिवार को दो यात्री बसों की भीषण भिड़ंत हो गई और इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों के कुल 41 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।