मुख्यमंत्री ने कहा कि घर में पृथक-वास में मरीजों की निगरानी करने की क्षमता मौजूदा 1,100 मामलों से बढ़ाकर प्रतिदिन एक लाख की जाएगी. उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उस व्यक्ति को एक फोन कॉल किया जाएगा और अगले दिन एक मेडिकल टीम उस व्यक्ति के पास जायेगी और उसे दवाएं तथा अन्य सामान युक्त किट प्रदान की जाएगी.
...