⚡ओमिक्रॉन: गुजरात में नौ और पश्चिम बंगाल में दो नए मामले सामने आए
By Bhasha
गुजरात, बंगाल और हरियाणा में बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के संक्रमण के मामले सामने आए हैं. गुजरात में बुधवार को छह महिलाओं समेत नौ लोग कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाए गए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.