⚡तेल का टैंकर ‘डिवाइडर’ से टकराया, हादसे के कारण मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से जुड़े मार्गों पर जाम लगा
By Bhasha
महाराष्ट्र में तेल का एक टैंकर बुधवार देर रात सड़क पर लगे ‘डिवाइडर’ से टकरा गया, जिसके कारण मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के एक जंक्शन और ठाणे शहर के बाहरी इलाके की अन्य प्रमुख सड़कों पर भारी जाम लग गया. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.