ओडिशा के गंजम जिले में ऑटो रिक्शा के पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोटिनाडा क्षेत्र में भेटनई-बदाखोली मार्ग पर उस समय हुई जब मंगलवार रात वाहन में सवार होकर 20 लोग एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे.
...