⚡12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी
By Bhasha
मद्रास उच्च् न्यायालय ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती देने के लिए दायर जनहित याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी करते हुए 23 जून तक जवाब तलब किया.