डब्ल्यूएचओ टीका पासपोर्ट के मुद्दे पर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंचा है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के टीके की पूरी खुराक लगवा चुके लोगों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा को अनुमति दी जा सके. यह जानकारी शनिवार को सरकार ने दी और कहा कि चर्चा अभी जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक इसको लेकर डब्ल्यूएचओ स्तर पर कोई सहमति नहीं बनी है.
...