⚡बिहार बजट सत्र के बाद विपक्षी एकता के लिए देशव्यापी यात्रा कर सकते हैं नीतीश कुमार
By Bhasha
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के उद्देश्य से विपक्षी एकता मजबूत करने के लिए उनका प्रस्तावित देशव्यापी दौरा विधानसभा के बजट सत्र के बाद हो सकता है.