⚡जर्मनी में रेलवे कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से ठप पड़ा रेल यातायात
By Bhasha
रेलवे कंपनी डॉयचे बान की ओर से कहा गया कि दो दिवसीय हड़ताल के परिणामस्वरूप बुधवार, बृहस्पतिवार को लंबी दूरी की ट्रेनों में से केवल एक चौथाई का ही संचालन होगा. कंपनी ने यात्रियों से गैर जरूरी यात्रा न करने को कहा.