⚡62 वर्षीय मां को मौत के घाट उतारकर दिल-किडनी-आंतें निकाली, अदालत ने दी ये सजा
By Bhasha
महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एक अदालत ने मां की बर्बरतापूर्वक हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश जाधव ने इसे दुर्लभतम मामला बताया और सुनील कुचिकोरवी को मृत्युदंड सुनाया.