⚡उदयपुर में दर्जी की हत्या ‘आतंकवाद का कृत्य’: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
By Bhasha
राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या को ‘आतंकवाद का कृत्य’ करार देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि घटना के पीछे बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश है और वह चाहते हैं कि मामले की पूरी तरह जांच हो.