⚡मध्य प्रदेश: कंप्यूटर बाबा की कार का ट्रक से टक्कर, बाबा ने इसे उनकी जान लेने की साजिश बताया
By Bhasha
कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर स्वयंभू संत नामदेव दास त्यागी की कार का सोमवार को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इंदौर-इच्छापुर राजकीय राजमार्ग पर एक ट्रक से टक्कर हो गया. बाबा ने इस घटना को उन्हें जान से मारने की साजिश बताया है.