⚡MP: पंचायत चुनाव के पहले चरण में 77 फीसदी मतदान, मुरैना में एक व्यक्ति की मौत
By Bhasha
मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को 77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान मुरैना जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.