⚡मप्र में लंपी वायरस संक्रमित 86 प्रतिशत से ज्यादा मवेशी ठीक हुए, पिछले 10 दिन में कोई हताहत नहीं
By Bhasha
मध्य प्रदेश में लंपी वायरस के कारण त्वचा संक्रमण से प्रभावित 86 प्रतिशत से अधिक मवेशी संक्रमण से उबर चुके हैं और राज्य में पिछले 10 दिनों में किसी मवेशी की मौत की खबर नहीं है. एक वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.