⚡महाराष्ट्र में 4 महीने बाद कोरोना के 8000 से अधिक नये मामले आये सामने, 80 मरीजों की मौत
By Bhasha
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 8,807 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,21,119 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।