⚡अमेरिका के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, विदेश मंत्री ने जताया शोक
By Bhasha
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुजरात के मोरबी शहर में एक पुल टूटने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति सोमवार को गहरी संवेदना जतायी. बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं भारत के साथ हैं.