⚡दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
By Bhasha
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक व्यस्त बाजार के पास कहासुनी हो जाने के बाद लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हो गई.