⚡Maharashtra: महिला ने पीएचसी के बाहर दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत
By Bhasha
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक महिला ने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सा कर्मियों के मौजूद न होने के कारण उसके बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया और जन्म के तुरंत बाद नवजात की मौत हो गयी. महिला के परिवार ने यह आरोप लगाया है.