⚡अश्लील वीडियो कॉल, ब्लैकमेल करने की कोशिश पर विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
By Bhasha
शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने यहां दहिसर थाने में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर तैयार एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.