एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अदबाले द्वारा भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागोराव गनारा को हराने के बाद, पटोले ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि भाजपा के मातृ संगठन के गढ़ में मिली जीत उसके (भाजपा के लिए) एक झटका है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का संदर्भ देते हुए यह कहा, जिसका मुख्यालय नागपुर में है. अमरावती और नागपुर दोनों विदर्भ क्षेत्र में हैं.
...