⚡Maharashtra: गाय को बचाने के प्रयास में वाहन ट्रक से टकराया, दंपति समेत चार की मौत
By Bhasha
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सड़क के बीच में बैठी गाय को बचाने के प्रयास में एक वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे दंपति समेत चार व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.