महाराष्ट्र में नागपुर के कलामना इलाके में पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की की आखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि इस वारदात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और शनिवार दोपहर को उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
...