⚡छात्रों को शराब देने का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल शिक्षक को निलंबित किया गया
By Bhasha
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने छात्रों को कथित तौर पर शराब दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।