⚡मध्य प्रदेश में फूटा कोरोना का बम, एक दिन में सर्वाधिक 104 लोगों की मौत, 12918 नए केस
By Bhasha
मध्य प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण से 104 लोगों की मौत हो गई तथा 12918 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।