शहर के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत स्थिर है. उनकी प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी. लता (92) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नौ जनवरी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण थे.
...