मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 महामारी संकट के दौरान प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के वेतन में कटौती का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया. मध्यप्रदेश के रीवा में मुख्यमंत्री चौहान ने गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही.
...