⚡महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5544 नए केस, 85 की मौत
By Bhasha
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,544 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर रविवार को 18,20,059 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 85 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,071 हो गई.