⚡दिल्ली के जहांगीरपुरी में किशोर ने 36 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी
By Bhasha
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में एक किशोर ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि इस मामले के संबंध में चार किशोरों को पकड़ा गया है.