⚡Jammu and Kashmir: भारी बर्फबारी के कारण दो दिन बंद रहने के बाद मुगल रोड को खोला गया
By Bhasha
जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड शनिवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। मुगल रोड भारी बर्फबारी के कारण दो दिन से बंद था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।