जम्मू कश्मीर में सेना के सात जवानों की हत्या करने में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों के वन्य क्षेत्रों में चलाया जा रहा सघन तलाशी अभियान शनिवार को छठे दिन भी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश दल ने पुंछ के मेंढर इलाके में जैसे ही अभियान फिर से शुरू किया तो गोलियां चलने की आवाज सुनी गयी.
...