झारखंड सरकार ने राज्य में अंतरराज्यीय बस, ओला, उबर एवं अन्य वाहनों की सेवा आठ नवंबर से प्रारंभ करने के लिए शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिया. निर्देश के तहत बसों एवं अन्य यात्री वाहनों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सभी सीटों पर यात्रियों को बैठाया जा सकेगा लेकिन अंतरराज्यीय वाहनों में किरायों में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जा सकेगी
...