⚡राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं लेंगी चोटिल सिंधू, उद्घाटन समारोह के दौरा रहेंगी मौजूद
By Bhasha
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं लेंगी क्योंकि वह टखने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। यह दिग्गज खिलाड़ी हालांकि उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेगी।