⚡धारदार हथियार से हमला कर पुलिसकर्मी को घायल किया, आरोपी हिरासत में
By Bhasha
राजस्थान के राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गजेन्द्र सिंह नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.