⚡इंद्राणी का दावा- गुवाहाटी हवाई अड्डे पर दिखी शीना बोरा जैसी महिला, फुटेज की अदालत से गुहार
By Bhasha
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या की मुख्य आरोपी और पूर्व मीडिया अधिकारी इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में शुक्रवार को दावा किया कि दो वकीलों ने इस सप्ताह बोरा जैसी महिला को गुवाहाटी हवाईअड्डे पर देखा था.