⚡मध्य प्रदेश में शराब कारोबारी के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
By Bhasha
आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के दमोह जिले में शराब और परिवहन के स्थानीय व्यवसायी शंकर राय और उनके भाइयों के ठिकानों पर छापेमारी की. आयकर विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.