ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ''भाजपा अगर गलत काम कर रही है तो उसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा. इस मुल्क को हमारे पूर्वजों ने आजाद करवाया, अपने खून से सींचा, यह मुल्क मेरा भी है, सबका है. लेकिन आज भाजपा इसके सेकुलर कैरेक्टर को बदलने की बात करती है तो ओवैसी मोदी की आंखों में आंख डालकर बोलता है और बोलता रहेगा.’’
...