⚡पत्नी को ‘तीन तलाक’ देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से पति को किया गिरफ्तार
By Bhasha
अपनी पत्नी को फौरी ‘‘तीन तलाक’’ देने के आरोप में दिल्ली के एक डॉक्टर को बेंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है, जो इस कुरीति से मुस्लिम महिलाओं के संरक्षण के लिए 2019 में बने कानून के तहत एक अपराध है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.